MainSlideदेश-विदेश

फिरोजाबाद में सड़क दुर्घटना में 13 लोगो की मौत

फिरोजाबाद 13 फरवरी।उत्तर प्रदेश में, फिरोजाबाद के पास बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में 13 लोगो की मौत हो गई जबकि 31 लोग घायल हुए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने दुर्घटना में 31 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में ज्यादातर यात्री बिहार के थे।कल रात फिरोजाबाद जिले में नागला खांगर इलाके में एक डबल डेकर बस के कंटेनर ट्रक से टकरा जाने के कारण यह घटना हुई। ये बस दिल्‍ली से बिहार जा रही थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से घायलों की  हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने एक ट्वीट संदेश में कहा है कि दुर्घटना में कई यात्रियों की जानें गई हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

 

Related Articles

Back to top button