MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 181 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 02 अगस्त।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 181 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं,जबकि 381 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।इस दौरान तीन संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 181 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें सर्वाधिक 67 रायपुर के हैं।इसके अलावा दुर्ग के 19,रायगढ़ के 18,राजनांदगांव के 11,बलौदा बाजार के 10,कोन्डागांव एवं बीजापुर के नौ-नौ, महासमुन्द एवं जांजगीर के आठ-आठ,बिलासपुर के छह, सरगुजा.कोरिया एवं कांकेर के तीन-तीन,कोरबा के दो,बालोद.मुंगेली.बस्तर.सूरजपुर एवं दंतेवाड़ा के एक-एक मरीज हैं।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से रिकार्ड 381 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया। इस दौरान ही रायपुर के एक 66 वर्षीय संक्रमित पुरूष एवं एक 62 वर्षीय  संक्रमित महिला की एम्स रायपुर में,जबकि एक 30 वर्षीय ट्रान्सजेंडर की मेडिकल कालेज अस्पताल रायपुर में मौत हो गई।

राज्य में अभी तक कुल 331268 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 9608 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 2559 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 6991 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक कुल 58 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button