MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर किया दुख व्यक्त

रायपुर 25 नवम्बर।छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री बघेल ने यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, जुझारू योद्धा, पार्टी के अनमोल रत्न अहमद भाई पटेल जी के निधन का समाचार हम सब के लिए स्तब्ध कर देने वाला है। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होने श्री अहमद पटेल के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button