MainSlideखास ख़बरराजनीति

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिये कल होगा मतदान

मुबंई/चंडीगढ़ 20 अक्टूबर।महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिये कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 और हरियाणा में 90 सीटों के लिये मतदान होगा। इसके साथ ही  लोकसभा के दो निर्वाचन क्षेत्रों और 17 राज्यों से विधानसभा की 51 सीटों के उपचुनाव के लिये भी कल वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती बृहस्पतिवार 24 अक्टूबर को होगी। दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हो गया।

महाराष्ट्र में कई भागों में वर्षा के बावजूद उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार जारी रखा। राज्य में भाजपा-शिवसेना गठबंधन, कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन के बीच प्रमुख मुकाबला है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, बहुजन समाज पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

हरियाणा में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। आई.एन.एल.डी., आम आदमी पार्टी, स्वराज इंडिया पार्टी, जननायक जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और एल.जे.पी. के उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। राज्‍य में, मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान के दौरान 80 हज़ार से अधिक ई.वी.एम. और वी.वी.पैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button