MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने मंत्रालय को कोरोना संक्रमण से बचाने कारगर उपाय करने के दिए निर्देश

रायपुर 08 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महानदी भवन मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय इन्द्रावती भवन को कोरोना संक्रमण से बचाने कारगर उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

श्री बघेल ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश में शासकीय काम-काज सुचारू रूप से संचालित होते रहे, इसके लिए मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका उपाए किया जाए।

 

Related Articles

Back to top button