MainSlideछत्तीसगढ़

बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों को शुभकामनाएं दी

रायपुर 30 सितम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सभी बुजुर्गों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए पूरे विश्व में एक अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज के मूल स्तंभ होते हैं। वे जीवन भर परिवार और समाज को अपना अमूल्य योगदान देते हैं।

Related Articles

Back to top button