MainSlideखास ख़बरराजनीति

योगी की अयोध्या में सबसे बड़ी दीवाली मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में

अयोध्या 18 अक्टूबर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या में इतिहास की सबसे बड़ी दीवाली मनाने की तैयारियां अन्तिम दौर में पहुंच गई है।

सरयू नदी पर राम की पैड़ी में आज दीप उत्सव मनाया जाएगा।पौराणिक मान्यता है कि 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान राम जब अयोध्या लौटे तब अयोध्या में दीवाली मनाई गई थी।इस मान्यता के अनुसार ही योगी ने इस बार अयोध्या में इतिहास की सबसे बड़ी दीवाली मनाने की योजना बनाई है।

रावण का वध करने के बाद भगवान राम पुष्षक विमान से यहां पहुंचे थे जबकि इस बार यहां पुष्पक विमान की जगह भगवान राम और सीता हेलीकॉप्टर से अयोध्या आएंगे, जिनका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट के साथ राजतिलक करेंगे।इस मौके पर सरयू घाट पर क़रीब दो लाख दिए भी जलाए जाएंगे. इसके अलावा आज यहां लेजर शो के अलावा रामलीला का मंचन भी किया जाएगा, जिसके लिए थाईलैंड और श्रीलंका से भी कलाकार यहां पहुंचे हुए हैं।

योगी यहां सरयू की आरती करेंगे।इसके लिए राम की पौड़ी के पास ख़ास तैयारियां की गई हैं।भगवान राम के अयोध्या आने के मौके पर यहां दो लाख दीपक जलाए जाएंगे।राज्य सरकार ने 60 कुम्हारों को दीये बनाने की जिम्मेदारी दी है।

Related Articles

Back to top button