Sunday , February 1 2026

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन कराया

सिडनी 06 जनवरी।सिडनी क्रिकेट टैस्‍ट मैच के चौथे दिन आज भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को पहली पारी में 300 रन पर आउट कर दिया और उससे फॉलोऑन कराया।

ऑस्‍ट्रेलिया में अपना पहला टैस्‍ट खेल रहे कुलदीप यादव ने पांच खिलाडि़यों को आउट किया। बारिश के कारण आज का खेल देरी से शुरू हुआ था।आज चौथे दिन ऑस्‍ट्रेलिया ने कल के स्‍कोर छह विकेट पर 236 रन से आगे खेलना शुरू किया था। खराब रोशनी की वजह से दिन का खेल जल्‍दी समाप्‍त कर दिया गया।

दिन के खेल की समाप्ति पर  ऑस्‍ट्र‍ेलिया ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिए थे। ऑस्‍ट्रेलिया, भारत के स्‍कोर से अब भी 316 रन पीछे है।