MainSlideछत्तीसगढ़

राज्यपाल एवं बघेल ने महाशिवरात्रि पर दी बधाई

रायपुर 03 मार्च।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आस्था के पर्व महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमें अपनी विविध प्राचीन सांस्कृतिक परम्पराओं से जोड़ने के साथ जनसामान्य में व्याप्त आस्था को मजबूती प्रदान करने का अवसर देता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर राज्य के सभी नागरिकों के मंगलमय जीवन एवं सुख-समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि भगवान शिव की आराधना का यह पर्व पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button