MainSlideछत्तीसगढ़

कुर्ला-टाटानगर-कुर्ला अंत्योदय एक्सप्रेस चार दिन रहेंगी रदद

बिलासपुर 02अप्रैल।दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में संरक्षा से संबंधित कार्यों के कारण कुर्ला-टाटानगर-कुर्ला अंत्योदय एक्सप्रेस चार दिन रद्द रहेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार संरक्षा से संबंधित कार्य 04 से 16 अप्रैल तक किया जायेगा।इस दौरान विभिन्न दिवसों में अपरिहार्य परिचालन कारणों से कुछ सवारी गाड़ियों एवं एक्सप्रेस गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

विज्ञप्ति के अनुसार 06, 09, 13 एवं 16 अप्रैल को कुर्ला से छूटने वाली 22885 कुर्ला-टाटानगर अंत्योदय एक्सप्रेस रदद रहेगी।

Related Articles

Back to top button