MainSlideराजनीति

भारत के विश्व में स्थान बनाने को विपक्षी नही कर पा रहे है स्वीकार – मोदी

तेनी(तमिलनाडु) 13 अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि तेजी से विकास कर रहा भारत विश्‍व में अपना स्‍थान बना रहा है और इसे विपक्षी दल इसे स्‍वीकार नहीं कर पा रहे।

श्री मोदी ने आज यहां एक चुनावी सभा में कहा कि विपक्षी मोर्चा उन लोगों से मिलकर बना है, जो कभी पहले एक-दूसरे के दुश्‍मन थे। सभी विपक्षी नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

उन्होने कहा कि एम. जी. रामचंद्रन और जयललिता के नेतृत्‍व वाली सरकारों ने तमिल लोगों को गरीबी से मुक्ति दिलाई थी।उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार हर समय चौकन्‍नी है और लोगों के धन को किसी को लूटने की इजाजत नहीं देगी।श्री मोदी ने रामानाथपुरम जिले में भी एक जनसभा को सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button