MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजराज्य

साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

कोरबा, 27 अक्टूबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां अग्रसेन भवन में आयोजित पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति गहरी श्रद्धा प्रकट की।

   कार्यक्रम के दौरान श्री साय ने स्वर्गीय अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा अग्रवाल सहित परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और अपनी संवेदना व्यक्त की।

  मुख्यमंत्री ने कहा,“स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने कोरबा जिले के विकास और जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य किया। उनकी सादगी, विनम्रता और सामाजिक संवेदनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।”

 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय अग्रवाल के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button