होम खेल जगत एशियाई बॉक्सिंग में भारत ने और जीते एक स्वर्ण और दो रजत...

एशियाई बॉक्सिंग में भारत ने और जीते एक स्वर्ण और दो रजत पदक

0

बैंकाक 26 अप्रैल।एशियाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत ने आज एक स्‍वर्ण और दो रजत पदक जीते।

अमित पंघल ने 52 किलोग्राम वर्ग में पहला स्‍थान लेकर इस वर्ष लगातार दूसरा स्‍वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले उन्‍होंने एशियाई खेलों में स्‍वर्ण पदक लिया था। इस वर्ष वे 48 किलोग्राम वर्ग से 52 किलोग्राम वर्ग में आने के बाद पहली अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता जीते हैं।

राष्‍ट्रीय चैम्पियन दीपक सिंह और कविन्‍द्र सिंह बिष्‍ट 56 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हार गए और उन्‍हें रजत पदक मिले।