MainSlideदेश-विदेश

एयर इंडिया का संचालन शाम तक सामान्य हो जाने की उम्मीद- लोहानी

नई दिल्ली 27 अप्रैल।एयर इंडिया का संचालन आज शाम तक सामान्‍य हो जाने की उम्‍मीद है।

एयर इंडिया के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने आज सुबह संवाददाताओं को बताया कि तड़के साढे तीन बजे सर्वर सिस्‍टम में तकनीकी खराबी से एयर इंडिया का संचालन प्रभावित हुआ था जिसे 8 बजकर 45 मिनट पर ठीक कर लिया गया। उन्‍होंने बताया कि कुल 85 उड़ानों में देरी हुई। इनमें 21 अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ान शामिल है।

उन्होने कहा कि उड़ानों का समय फिर से निर्धारित किया गया और यात्रियों को इसकी सूचना दे दी गई। उन्‍होंने कहा कि सर्वर सिस्‍टम को ठीक किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button