MainSlideछत्तीसगढ़

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश 06 मई को करेंगे शपथ ग्रहण

रायपुर 03 मई।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश पी.आर. रामचंद्र मेनन सोमवार 06 मई को शपथ ग्रहण करेंगे।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में श्री मेनन को मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाएंगी।श्री मेनन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 12वें चीफ जस्टिस के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

मुख्य सचिव श्री सुनील कुमार कुजूर ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक ली और गरिमापूर्ण समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी विभिन्न अधिकारियों को सौंपी।

Related Articles

Back to top button