MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दी प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर 20 जून।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आम नागरिकों से योग को जीवन शैली में शामिल करने का आव्हान किया है।

श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा कि योग का उल्लेख हमारे प्राचीन साहित्य में मिलता है।हमारे ऋषि मुनियों ने हजारों साल पहले शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए अनेक विधियों की खोज की थी।

उन्होंने कहा कि योग वस्तुतः शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की प्रक्रिया है।योग से बिना किसी खर्च के लोग अपने शरीर को स्वस्थ और निरोग रख सकते हैं।यह आधुनिक जीवन शैली से जुड़ी अनेक समस्याओं से भी निजात दिलाती है।

Related Articles

Back to top button