MainSlideछत्तीसगढ़

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री मिलेंगे आम लोगो से

रायपुर 21 जून।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के आम नागरिकों की समस्याओं और उनकी मांगों से अब सीधे रूबरू होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल अब हर बुधवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए जरिए प्रदेश की जनता से मिलकर उनकी मांगों और समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को देंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हर बुधवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।

भेंट-मुलाकात की शुरूआत आगामी 03 जुलाई से हो रही है। भेंट-मुलाकात में आम नागरिकों को अपने क्षेत्र की समस्याएं और मांगें सीधे मुख्यमंत्री को बताने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button