MainSlideखास ख़बरब्रेकिंग न्यूज

भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं: 74 दिनों का भंडार

नई दिल्ली, 26 मार्च।केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में होने का भरोसा दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश के किसी भी हिस्से में पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है।

    मंत्रालय के अनुसार, भारत के पास एलपीजी का कुल भंडार लगभग 74 दिनों के लिए पर्याप्त है। वहीं कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और भूमिगत रणनीतिक भंडारण को मिलाकर देश के पास करीब 60 दिनों का वास्तविक स्टॉक उपलब्ध है, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।

   सरकार ने यह भी बताया कि घरेलू रिफाइनरियों के उत्पादन में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे आपूर्ति तंत्र और मजबूत हुआ है। वर्तमान में देश में करीब एक महीने की एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सुनिश्चित है, जबकि अतिरिक्त आयात के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

   मंत्रालय के अनुसार, तेल विपणन कंपनियां रोजाना 50 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडरों का वितरण कर रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंचाई जा रही है। जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर वाणिज्यिक सिलेंडरों का आवंटन भी बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है।

    इसके अलावा, घरेलू उत्पादन को मजबूत करने के साथ-साथ भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आपूर्ति सुनिश्चित की है। अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से लगभग 8 लाख मीट्रिक टन एलपीजी कार्गो पहले ही सुरक्षित कर लिया गया है।

  सरकार ने दोहराया है कि देश में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है और आम नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button