MainSlideछत्तीसगढ़

डाक्टर्स डे पर भूपेश ने चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं

रायपुर 01 जुलाई।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत रत्न डॉ. विधानचंद्र राय की स्मृति  में मनाएं जाने वाले ’डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री बघेल ने आज यहां जारी संदेश में कहा कि हर देश, काल और परिस्थितियों में चिकित्सा और चिकित्सकों का विशेष महत्व रहा है और समाज में उन्हें हमेशा प्रतिष्ठित स्थान और सम्मान दिया गया है।

उन्होंने विश्वास जताया है कि वर्तमान परिस्थितियों में भी हमारे चिकित्सक देश और राज्य के नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य, पोषण और सुदीर्घ स्वस्थ जीवन को बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button