MainSlideछत्तीसगढ़

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में नाबार्ड की भूमिका अहम- चौबे

रायपुर 12 जुलाई।छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में नाबार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका है।

श्री चौबे आज यहां  नाबार्ड के 38वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांवों और किसानों की समृद्धि से ही हमारा राज्य खुशहाल एवं समृद्ध बनेगा।उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में परम्परागत रूप से लोहारी, बढ़ाई, कुम्हार, बंसोड़ आदि कार्यों से जुड़े युवाओं को आजीविका के लिए बाजार उपलब्ध कराने को ध्यान में रखते हुए पौनी-पसारी योजना शुरू की जा रही है।

उन्होंने नाबार्ड के अधिकारियों को आगामी खरीफ सीजन में धान खरीदी, सुराजी गांव योजना तथा परम्परागत रूप से व्यवसाय करने वाले छोटे कारोबारियों को सक्षम बनाने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया।

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुरेश ने नाबार्ड के कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को एस.बी.आई. के एस.एल.वी.सी. कनवेयर आलोक सिन्हा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पद्मश्री फूलबासन बाई, शमशेद बेगम एवं नाबार्ड, विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी, एन.जी.ओ., स्व-सहायता समूह, सी.एस.आर. के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button