रायपुर, 30 अक्टूबर। दीपावली से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनरों की महंगाई राहत (डीआर) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद आगामी 1 नवंबर 26 से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।
राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। इस वृद्धि के फलस्वरूप राज्य के खजाने पर प्रतिमाह लगभग 36 करोड़ रुपये तथा सालाना 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। दीपावली से पहले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि का निर्णय उनके आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।




