रायपुर 03 नवंबर।रेलवे दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरों के लिए दीपावली और छठ पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा।
गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक बुधवार 04, 11 एवं 18 नवम्बर को चलेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन बरौनी से प्रत्येक गुरुवार 05, 12 एवं 19 नवम्बर को चलेगी।इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है।
रास्ते में ये गाड़ी रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल स्टेशनों में ठहराव के साथ चलेगी।इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 02 जनरल, 03 स्लीपर, 13 एसी-III कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।




