MainSlideछत्तीसगढ़

छानबीन समिति का निर्णय राजनीतिक दबाव में –अमित जोगी

रायपुर 27 अगस्त।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र पूर्व विधायक अमित जोगी ने जाति की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति पर अपने निर्णय़ को राजनीतिक दवाब में देने का आरोप लगाया है।

श्री जोगी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गठित छानबीन समिति ने नहीं बल्कि श्री भूपेश बघेल द्वारा बनाई ‘छीनबीन समिति’ ने रातों रात श्री अजीत जोगी की 73 वर्ष पुरानी कँवर जनजाति होने के अधिकार को उन्हें उनके विरुद्ध प्रमाण दिखाये बिना, उन्हें सुनवाई का अवसर दिए बिना, उनके पक्ष में ग्राम सभा प्रस्ताव और उच्च न्यायालय के आदेश को रिकार्ड में लिए बिना, आनन-फ़ानन ख़ारिज कर किया।

उन्होने कहा कि मतलब साफ़ है कि समिति के सदस्यों ने केवल कोर काग़ज़ों में दस्तखत करे हैं, आदेश मुख्यमंत्री श्री बघेल और महाधिवक्ता श्री वर्मा ने पहले से ही लिख दिया था। इसको उच्च और सर्वोच्च न्यायालय के हम चुनौती देंगे। हमें पूरा भरोसा है कि न्यायपालिका हमारे साथ अन्याय नहीं होने देगी।

Related Articles

Back to top button