MainSlideदेश-विदेश

भारत ने 312 सिखों को विदेशी नागरिकों की प्रतिकूल सूची से हटाया

नई दिल्ली 13 सितम्बर।मोदी सरकार ने भारत के खिलाफ दुष्‍प्रचार में शामिल सिख समुदाय से संबंधित 314 विदेशी नागरिकों की प्रतिकूल सूची की समीक्षा कर अब इसमें केवल दो लोगों को रखा है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी समीक्षा बराबर होती रहती है। इससे सिख विदेशी नागरिकों को भारत की यात्रा करने और अपने परिवार के सदस्‍यों से मिलने का अवसर उपलब्‍ध होगा।

वर्ष 1980 के दौरान सिख समुदाय से संबंधित बहुत से भारतीय और विदेशी नागरिक भारत के खिलाफ दुष्‍प्रचार में शामिल हो गए थे।कुछ सिख भारतीय नागरिक यहां से भाग गए थे। इन्‍होंने भारत से बाहर शरण ले ली थी और विदेशी नागरिकता ग्रहण कर ली थी। वर्ष 2016 तक ऐसे लोगों को प्रतिकूल सूची में रखा गया था। इससे ये लोग भारत यात्रा के लिए वीजा प्राप्‍त करने के अयोग्‍य हो गए थे।

भारतीय मिशनों में एक स्‍थानीय प्रतिकूल सूची रखी जाती थी।इन सूचियों में शामिल लोगों, विशेषकर सिख समुदाय से संबंधित व्‍यक्तियों और उनके परिवार के लोगों को वीजा सुविधाएं उपलब्‍ध नहीं थी।

Related Articles

Back to top button