MainSlideखेल जगत

महिला क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दी शिकस्त

सूरत 05 अक्टूबर।महिला क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 श्रृंखला के छठे और अंतिम मुकाबले में भारत को 105 रन से हरा दिया।

कल रात यहां दक्षिण अफ्रीका ने इस श्रृंखला में पहली जीत हासिल की। भारत ने तीन-एक से श्रृंखला अपने नाम की।

भारतीय टीम जीत के लिये 176 रन के जवाब में 70 रन पर सिमट गई। बुधवार से दोनों देशों के बीच तीन मैचों की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला शुरू होगी।

 

Related Articles

Back to top button