MainSlideखास ख़बरराजनीति

हरियाणा में भाजपा-जजपा की होंगी गठबंधन सरकार

नई दिल्ली 25 अक्टूबर।हरियाणा में भाजपा-जजपा मिलकर सरकार बनाएंगे। भाजपा के नेतृत्व में बनने वाली इस सरकार में उप मुख्यमंत्री जजपा का होगा।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला के साथ मुलाकात के बाद इसका एलान किया।उन्होने बताया कि कल राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।उन्होने कहा कि हरियाणा में मतदाताओं के जनादेश के साथ जाते हुए दोनों पार्टियों ने निर्णय किया है कि भाजपा और जजपा साथ मिलकर सरकार बनाएंगी।

उन्होंने कहा कि गठबंधन जनादेश की भावना के अनुरूप है।इस मौके पर शाह और चौटाला के अलावा खट्टर और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे। चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि हरियाणा में स्थिरता के लिए गठबंधन जरूरी था।

Related Articles

Back to top button