होम मेनस्लाइड केजरीवाल सरकार नें पांच वर्ष रखा दिल्लीवासियों को भ्रम में- भाजपा

केजरीवाल सरकार नें पांच वर्ष रखा दिल्लीवासियों को भ्रम में- भाजपा

0

नई दिल्ली 28 दिसम्बर।भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार पर पिछले पांच वर्ष तक दिल्लीवासियों को भ्रम की स्थिति में रखने का आरोप लगाया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने आज यहां केजरीवाल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया।इसमें भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किये गये वायदों को पूरा करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया।

आरोप पत्र में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शनों को हिंसक रूप देने का काम किया है।