MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना

रायपुर, 04 जनवरी। मौसम विभाग ने अगले 4 घंटों में छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना बताई गई है।

स्थानीय मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों में मध्यम से घना कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है।राज्य में आगामी दो दिनों के बाद मौसम शुष्क रहने तथा एक दो स्थानों में हल्की वर्षा या गरज के साथ छीटें पड़ने की सभावना है। रायपुर शहर के आस-पास प्रातःकाल हल्के से मध्यम कोहरा छाने और बाद में आकाश साफ रहने की जानकारी दी गई है।

पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अम्बिकापुर और दुर्ग में तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है।प्रदेश के नारायणपुर, फरसगांव और माकड़ी में तीन सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।इसी प्रकार ओरछा व कोण्डागांव में 2 सेंटीमीटर, रामानुजंगज और भैरमगढ़ में एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button