MainSlideखेल जगत

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हरियाणा पहुंचा पदक तालिका में शीर्ष पर

गुवाहाटी 13 जनवरी।खेलो इंडिया प्रतियोगिता में आज चौथे दिन हरियाणा ने लड़कों और लड़कियों की कबड्डी के सभी चार स्‍वर्ण पदक जीते।

17 स्‍वर्ण, 17 रजत पदक के साथ हरियाणा पदक तालिका में शीर्ष पर है। महाराष्‍ट्र 16 स्‍वर्ण , 20 रजत पदक के साथ दूसरे स्‍थान पर है।

खेलो इंडिया युवा खेलो में आज एथलेटिक्‍स में दांव पर लगे 19 स्‍वर्ण पदकों में कई चौकाने वाले तो कई उम्‍मीद के अनुरूप परिणाम देखने को मिलें। केरल की एन सी सोजन ने अपना तीसरा स्‍वर्ण अंडर-21 के चार गुण सौ रिले रेस से जीता। वहीं असम के लड़कों ने रिले का खिताब जीत कर सभी को चौकाया।

महाराष्‍ट्र की लड़कियों ने अंडर-17 में चार गुण सौ रिले का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले तीरंदाजी में रिकर्व-21 का खिताब जीतने वाले राजस्‍थान के जगदीश ने कहा कि खेलो इंडिया से देश की खेल प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button