Friday , February 27 2026

भूपेश ने राजमाता सिंहदेव के निधन पर किया गहरा दुःख प्रकट

रायपुर, 10 फ़रवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उनका आज शाम नई दिल्ली में निधन हो गया।

श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की माता हैं। वे सरगुजा इस्टेट की राजमाता और एकीकृत मध्यप्रदेश में मंत्री रहीं।

श्री बघेल ने स्वर्गीय श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति सम्वेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।