MainSlideखास ख़बर

भारत अपने मित्र देशों को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार- मोदी

नई दिल्ली 10 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत कोविड 19 महामारी के इस दौर में वे अपने मित्र देशों को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।

श्री मोदी ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू के उनके देश को भारत से हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्विन की आपूर्ति पर दिए धन्‍यवाद के जवाब में कहा कि दोनों देशों को इस महामारी का मिलकर मुकाबला करना होगा। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि वे इस्राइल के लोगों की कुशलता और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की प्रार्थना करते हैं।

प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्‍ट्रपति जायर बोल्‍सोनारो को भी धन्‍यवाद दिया। श्री मोदी ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में भारत और ब्राजील की साझेदारी और मजबूत हुई है। उन्‍होंने कहा कि भारत इस महामारी के खिलाफ मानवता के साथ खड़ा है और हर प्रकार के योगदान के लिए तैयार है। इससे पहले ब्राजील के राष्‍ट्रपति ने उनके देश को भारत की ओर से मलेरिया प्रतिरोधक दवा हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्विन बनाने का कच्‍चा  माल दिए जाने पर श्री मोदी को धन्‍यवाद दिया था। इस दवा को कोविड 19 के उपचार में कारगर माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button