MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 80 नए कोरोना पाजिटिव मरीज

रायपुर 17 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 80 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले है,जिसके बाद सक्रिय पाजिटिव मरीजो की संख्या 756 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 80 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें रायपुर के 25,जांजगीर के 11,बलौदा बाजार एवं जशपुर के आठ-आठ,रायगढ़ के पांच, बेमेतरा.कोरबा.गरियाबन्द एवं महासमुन्द के चार-चार, दुर्ग एवं सूरजपुर के दो-दो, राजनांदगांव.मुंगेली एवं बिलासपुर के एक-एक मरीज है।इऩ्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही आज 166 मरीजो को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

राज्य में अभी तक कुल 113613 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 1864 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 756 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 1099 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक नौ संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button