MainSlideदेश-विदेश

देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 54.12 प्रतिशत

नई दिल्ली 20 जून।देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 54.12 प्रतिशत हो गई है। अब तक कुल दो लाख 13 हजार 831 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।पिछले 24  घंटों के दौरान 9120 मरीज ठीक हुए।देश में इस समय एक लाख 68 हजार 269 मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारी ने  कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14 516 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसके साथ ही संक्रमित रोगियों की संख्‍या तीन लाख 95 हजार 48 हो गई है। देश में किसी एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्‍या में लोग संक्रमित हुए हैं। एक दिन में 375 लोगों की मौत होने के साथ ही देशभर में मृतकों की संख्‍या 12 हजार 948 हो गई है।

इस बीच, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर) के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न प्रयोगशालाओं में एक लाख 89 हजार 869 नमूनों की जांच की गई। यह एक ही दिन में जांच की सबसे अधिक संख्या है। अब तक 66 लाख 16 हजार चार सौ 96 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button