MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पिछले 12 घंटे में मिले 51 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 24 जून।छत्तीसगढ़ में पिछले 12 घंटे में 51 नए कोरोना पाजिटव मरीज मिले है,जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 868 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 51 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें राजनांदगांव एवं कांकेर के 14 -14, रायपुर एवं दुर्ग के सात-सात,बलौदा बाजार के पांच,कोरिया के दो,कोरबा एवं रायगढ़ के एक-एक है।इऩ्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

राज्य में कल शाम तक कुल 133753 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें कुल 2356 के सैंपल पाजिटिव मिले।राज्य में इस समय 817 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है,जबकि कुल 1527 मरीजो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।राज्य में अब तक 12 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

 

Related Articles

Back to top button