MainSlideछत्तीसगढ़

राजीव की पुण्य तिथि मनाई जाएगी आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में

रायपुर 20 मई।छत्तीसगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्य तिथि 21 मई आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी विभागों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।वर्तमान में कोविड महामारी के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जारी दिशा निर्देशों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने,शपथ के संबंध में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा भीड़ से बचते हुए अपने कार्यालय कक्ष में स्वयं शपथ लेने को कहा गया है।

इसके अलावा सोशल एवं डिजिटल मीडिया के माध्यम से आतंकवाद विरोधी दिवस के मैसेज को जारी करने का भी निर्देश दिया गया है।आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य इसके कारण आम जनता को हो रहे कष्टों तथा आंतक/हिंसा से राष्ट्रीय हितों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से आम लोगों विशेष रूप से युवाओं को आंतकवाद और हिंसा से दूर रखना है।

Related Articles

Back to top button