MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 297 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 12 जुलाई।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 297 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि एक भी मौत नही हुई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 297 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,जिसमें सबसे अधिक 38 मरीज जांजगीर जिले के है।इसके अलावा सुकमा के 35,रायपुर के 18,कोन्डागांव के 13,बस्तर के 34,कोरिया के 11,बलौदा बाजार के 17,धमतरी के 16,बीजापुर के 24 तथा दुर्ग के 12 मरीज शामिल है।

राज्य के लिए सबसे सुकून देने वाली खबर रही कि पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नही हुई।इस दौरान अस्पताल एवं होम आइसोलेशन से 564 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया।इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 4517 हो गई है।

Related Articles

Back to top button