MainSlideदेश-विदेश

आंध्र प्रदेश में बस दुर्घटना में चालक सहित नौ लोगों की मृत्यु

अमरावती 15 दिसम्बर।आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में आज बस दुर्घटना में चालक सहित 9 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि एपीएसआरटीसी की बस 47 यात्रियों को लेकर जा रही थी और जिले के जंग रेड्डी गुड्डम के पास बस पलट गई। इस हादसे में 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन और राज्य़ के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने दुख व्यक्त किया है।

राज्य सरकार ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button