MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पात्र 60 प्रतिशत लोगो को लगे कोरोना के दोनों टीके

रायपुर 27 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 60 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य में 95 प्रतिशत लोगों ने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर राज्य में कल तक तीन करोड़ पांच लाख 43 हजार 504 टीके लगाए गए हैं। राज्य में एक करोड़ 87 लाख 47 हजार 763 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। राज्य में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र लोगों की संख्या लगभग एक करोड़ 96 लाख 51 हजार है।

राज्य में एक करोड़ 17 लाख 95 हजार 741 लोगों को इसके दोनों टीके लग चुके हैं। कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के लिए प्रदेश भर में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button