होम छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 07 मार्च से

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 07 मार्च से

0

रायपुर 02 फरवरी।छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र अगले माह 07 मार्च से शुरू होगा।

विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराडे ने आज यहां इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल के अनुमोदन के बाद सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं।सत्र 07 मार्च से शुरू होगा और 25 मार्च तक चलेगा।

उन्होने बताया कि सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी।इस दौरान राज्यपाल का अभिभाषण,आगामी वित्त वर्ष 2022-23 का बजट एवं अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किया जायेंगा।