MainSlideदेश-विदेश

धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं क्रिसमस

नई दिल्ली 25 दिसम्बर।क्रिसमस का त्यौहार दुनिया और देशभर में धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

गोवा में क्रिसमस जश्न के साथ मनाया जा रहा है। राज्य के सबसे बड़े पर्वों में से एक क्रिसमस की तैयारी राजधानी पणजी में पंद्रह दिन पहले ही शुरू हो गई थी। क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही लोग चर्च पहुंच रहे हैं।

नगालैंड में क्रिसमस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।राज्यपाल पी बी आचार्य ने कहा कि यह पर्व मतभेदों को दूर करने और एकजुट रहने का अवसर है।यहां गिरजाघरों को चमकते सितारों और रंग-बिरंगी रोशनी से बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है। इस अवसर पर कई जगहों पर पारिवारिक मिलन समारोह, पिकनिक और दावतों का आयोजन किया गया है। पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के मकसद से प्रदूषण रहित क्रिसमस मनाने के लिए राज्य भर में पटाखों की बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

केरल में क्रिसमस धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ  मनाया जा रहा है।यीशु मसीह का जन्मदिन मनाने के लिए सभी सड़कों और घरों को सितारों और रोशनी से सजाया गया है।

ओखी तूफान की आपदा के बाद राज्य भर के गिरजाघरों में क्रिसमस का त्यौहार सीमित रूप से मनाया जा रहा है।गिरजाघरों में लापता मछुआरों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक सभा और उपहारों का आदान-प्रदान किया जा रहा है।घरों और गलियों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है तथा केरल राज्य में विशेष क्रिसमस बाजारों में बड़ी भीड़ उमड़ रही है।

Related Articles

Back to top button