MainSlideछत्तीसगढ़

रमन गुजरात में रूपाणी के शपथ ग्रहण में लेगे हिस्सा

रायपुर 25 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह  कल 26 दिसम्बर को गुजरात में श्री विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ.सिंह कल 26 दिसम्बर को सवेरे रायपुर से विशेष विमान से रवाना होकर अहमदाबाद पहुंचेंगे और वहां 11 बजे गांधीनगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

डा.सिंह शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के बाद अहमदाबाद से विशेष विमान से रवाना होकर दोपहर बाद  नई दिल्ली पहुंचेंगे।

 

Related Articles

Back to top button