MainSlideछत्तीसगढ़

भूपेश ने पं.मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 05 फरवरी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता सेनानी तथा स्वराज्य पार्टी के संस्थापक पं.मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

श्री बघेल ने प..नेहरू की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी संदेश में कहा कि पंडित मोतीलाल नेहरू भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से थे। गांधी जी के आव्हान पर उन्होंने वकालत छोड़ दी। आधुनिक जीवन शैली त्याग कर खादी पहनना शुरू किया।

श्री बघेल ने कहा कि स्वाधीनता के लिए पंडित मोतीलाल नेहरू का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button