MainSlideराजनीति

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से जारी

बेंगलुरू 24 अप्रैल।दस मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। कई वरिष्ठ नेता उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज विभिन्न स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया।दूसरी ओर, कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कल टी. नसीपुरा और कृष्णराजनगर में जनसभाएं करने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आज दावणगेरे में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। जनता दल-सेकुलर लिए उनके शीर्ष नेता देवेगौड़ा आज तुमकुरु में प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी, कई अन्य क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के कार्यकर्ता भी राज्य भर में जनता से समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button