MainSlideदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ गणतंत्र दिवस पर होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली 22 दिसम्बर।फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

   विदेश मंत्रालय ने आज जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत आएंगे। भारत और फ्रांस के बीच कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समानता है।

   इस साल दोनों देश भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी गत 14 जुलाई को पेरिस में आयोजित बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि थे।

Related Articles

Back to top button