MainSlideदेश-विदेश

असम में करंट लगने से छह लोगों की मौत

गुवाहाटी 21सितम्बर।असम में नौगांव जिले में जुरिया के खातोवाली इलाके में एक तालाब में 11 हजार वोल्‍ट का तार गिरने के बाद करंट लगने से 06 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार ये लोग तालाब में मछली पकड़ने गए थे। राज्‍य आपदा मोचन बल तलाश अभियान के लिए घटनास्‍थल पर  पहुंच गया है।

मुख्‍यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राज्‍य के बिजली मंत्री तोपोन गोगोई से जुरिया जाकर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है। उन्‍होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button