MainSlideछत्तीसगढ़

रमन ने केन्द्रीय मंत्री अनन्त कुमार के निधन पर जताया शोक

रायपुर 12 नवम्बरछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्रीय मंत्री अनन्त कुमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।श्री कुमार का आज देर रात बेंगलुरु में निधन हो गया।

डॉ.सिंह ने यहां जारी शोक संदेश में कहा कि श्री कुमार वरिष्ठ राजनेता ,कर्मठ जन प्रतिनिधि और कुशल प्रशासक थे।केन्द्रीय मंत्री के रूप में विभिन्न मंत्रालयों में उन्होंने लम्बे समय तक देश को अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दी।डॉ.सिंह ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

दिवंगत मंत्री के सम्मान में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक दिन का आज राजकीय शोक घोषित किया।इस दौरान सभी सरकारी भवनों राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया था।

Related Articles

Back to top button