छत्तीसगढ़

हरेली त्योहार के दिन छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात; 535 चिकित्सा अधिकारियों की हुई नियुक्ति

हरेली त्योहार के दिन छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है।

चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। दूरस्थ क्षेत्रों में भी त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवायें मिल सकेंगी। लंबे दिनों से प्रदेश के कई अस्पताल चिकित्सा अधिकारियों की कमी से जूझ रहे थे। इससे मरीज भारी परेशान हो रहे थे। अब जाकर सरकार ने इस पर सुध ली है।

Related Articles

Back to top button