MainSlideछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 2875 नए संक्रमित मरीज

रायपुर 12 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 2875 नए संक्रमित मरीज मिले हैं,जबकि  सात की मौत हो गई।इस दौरान 499 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन 2875 पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई है,उनमें सर्वाधिक 322 जांजगीर के हैं।इसके अलावा दुर्ग के 163,राजनांदगांव के 196,बालोद के 113,बेमेतरा के 32,कवर्धा के 91,रायपुर के 224,धमतरी के 74,बलौदा बाजार के 63,महासमुन्द के 75,गरियाबन्द के 34,बिलासपुर के 131,रायगढ़ के 229, कोरबा के 201,मुंगेली के 36,पेन्ड्रा के 18,सरगुजा के 78,कोरिया के 48,सूरजपुर के 85,बलरामपुर के 38 ,जशपुर के 40,बस्तर के 143,कोन्डागांव के 85,दंतेवाड़ा के 55,सुकमा के 91,कांकेर के 93, नारायणपुर के 36,बीजापुर के 80 एवं अन्य राज्य के एक मरीज है।इन्हे भर्ती करवाने की प्रक्रिया जारी है।

इस दौरान विभिन्न कोरोना अस्पतालों से 370 मरीजो को ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।इस दौरान सात संक्रमित मरीजों की विभिन्न अस्पतालों में मौत हो गई।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों में तीन अन्य बीमारियों से भी पीडित थे।

राज्य में अभी तक कुल 145247 सैंपल पाजिटिव मिले हैं।इस समय 27421 सक्रिय पाजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।राज्य में अब तक कुल 1286 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button