MainSlideखेल जगत

फ्रेंच ओपन में श्रीकांत और सायना क्वार्टर फाइनल में

पेरिस 25 अक्टूबर।किदाम्‍बी श्रीकांत और सायना नेहवाल फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने-अपने वर्गों के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

पुरुष सिंगल्‍स में श्रीकांत ने आज प्री क्‍वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के ली डोंग क्‍यून को हराया।

महिला सिंगल्‍स में सायना नेहवाल ने जापान की नोजूमी ओकूहारा को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। प्री क्‍वार्टर फाइनल में ही आज पी वी सिंधु का सामना जापान की ही सायका सातो से होगा।

 

Related Articles

Back to top button