MainSlideछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज

माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव – मुख्यमंत्री साय

रायगढ़, 05 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस दौरान प्रदेश की 69 लाख 15 हजार 994 महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1000-1000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। एक क्लिक में 647.13 करोड़ रुपये की यह किस्त हितग्राहियों तक पहुँची।

   श्री साय ने इस मौके पर कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह सहयोग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा और परिवार की आर्थिक मजबूती तथा सामाजिक सुरक्षा में सहायक होगा।

  उन्होंने कहा कि “माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव है। सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है और जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।”

अब तक पहुँचे 12,376 करोड़

  गत 01 मार्च 24 से शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 69 लाख पात्र महिलाओं को हर माह सहायता राशि दी जा रही है। 19वीं किस्त सहित अब तक 12,376.19 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में जमा किए जा चुके हैं।

महिलाओं को मिला आत्मविश्वास

  महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान दिया है। इससे न सिर्फ महिलाओं बल्कि पूरे परिवार को मजबूती मिल रही है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

 कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button